न्यू एज इस्लाम विशेष संवाददाता
उर्दू से अनुवाद न्यू एज इस्लाम
6 मार्च 2021
अपने स्पष्ट वैचारिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए,
तुर्की और पाकिस्तान न केवल रक्षा
संबंधों में बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनयिक मामलों में भी एक दूसरे का आँख बंद करके समर्थन
करते रहे हैं। हाल ही में, जब ग्रीस के साथ सीमा विवाद का मुद्दा भूमध्य सागर में उठा, तो पाकिस्तान ने खुले तौर पर
विवाद और उसके परिणामों का आकलन किए बिना तुर्की के लिए अपना समर्थन घोषित कर दिया।
इसी तरह भूमध्य सागर में पाकिस्तान और तुर्की की नौसेनाओं ने भी सैन्य अभ्यास कर एकजुटता
की घोषणा की। बदले में, तुर्की खुले तौर पर कश्मीर मुद्दे में पाकिस्तान का समर्थन करता है, चाहे वह अंतरराष्ट्रीय मंच हो
या क्षेत्रीय राजनयिक सम्मेलन। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब एर्दोगान ने संयुक्त
राष्ट्र के मंचों पर इस मुद्दे को बार-बार उठाया है, यहां तक कि फरवरी 2020 में भी कहा कि कश्मीर मुद्दा तुर्की के लिए उतना ही
महत्वपूर्ण है जितना कि पाकिस्तान के लिए।
तब से, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान मुस्लिम दुनिया में सऊदी राजशाही को चुनौती देने के लिए दक्षिण एशियाई मुसलमानों की सहानुभूति जीतने के लिए कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड पर भारत को सलाह देने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, मलेशिया के तत्कालीन प्रधान मंत्री महाथिर मोहम्मद और पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान के साथ, उन्होंने सऊदी के नेतृत्व वाले ओआईसी के विपरीत, गैर-अरब इस्लामी देशों का गठबंधन बनाया।
एर्दोगान कई मौकों पर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे को बार-बार उठा चुके हैं। पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि कश्मीर एक ज्वलंत मुद्दा है और दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है. जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा (अनुच्छेद 370) समाप्त होने के बाद से यह और भी गंभीर मुद्दा बन गया है। हम संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत इस मुद्दे को सुलझाना चाहते हैं। इस तरह एर्दोगान ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना खुला समर्थन देने का ऐलान किया।
पिछले साल अगस्त में ईद-उल-अज़हा के अवसर पर, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब एर्दोगान ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अलावी को आश्वासन दिया कि वह कश्मीर में उनके लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन मांगेंगे। एर्दोगान कई बार कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन से कर चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत पर कोविड-19 के प्रकोप के बाद कश्मीर में और अधिक जघन्य अत्याचार करने का झूठा आरोप भी लगाया है। हालांकि, तथ्य यह है कि एर्दोगान, जो कश्मीर में भारत को लोकतंत्र सिखाने की कोशिश कर रहे हैं, तुर्की के प्रगतिशील दलों के बीच उनको एक लोकलुभावन और कट्टरपंथी इस्लामी तानाशाह के रूप में जाना जाता है, जो बदनामे ज़माना इख्वानुल मुस्लेमीन सहित जो कि मिस्र में निषिद्ध है। दुनिया भर के कई कट्टरपंथी सलफी संगठन का समर्थन करते हैं।

तुर्की अब पाकिस्तान के बाद भारत विरोधी दुष्प्रचार के दूसरे सबसे बड़े केंद्र के रूप में उभरा है। रिपोर्टों के अनुसार, केरल और कश्मीर सहित देश के सभी हिस्सों में कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों को तुर्की सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है। अफसोस की बात है कि तुर्की भारत में मुसलमानों को हतोत्साहित करने, उन्हें उनकी स्थानीय संस्कृति, बहुलवादी हिंदी-इस्लामी मूल्यों से अलग करने और अपने राजनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चरमपंथियों को शामिल करने की कोशिश कर रहा है। उस्मानी खिलाफत की पुरानी यादों के माध्यम से दक्षिण एशियाई मुसलमानों के बीच अपना प्रभाव बढ़ाने का उनका प्रयास अब सभी के लिए स्पष्ट है।
तुर्की में गंभीर मानवाधिकारों का उल्लंघन - हिजमत आंदोलन के सूफ़ी अनुयायियों का उत्पीड़न, एक दुसरे पर आश्रित पत्रकारों की कैद, कई न्यायाधीशों और वकीलों की जबरन गुमशुदगी, शिक्षकों की गिरफ्तारी और कई गर्भवती शिक्षकों पर ग्लेनिस्ट नेटवर्क से संबद्ध होने का आरोप, सांप्रदायिक शिया अल्पसंख्यक पर हमला और, सबसे महत्वपूर्ण बात, ऐतिहासिक आया सोफिया संग्रहालय को एक मस्जिद में बदलना जो 1453 तक एक चर्च बना रहा। यह सब मानव अधिकारों के मुद्दे पर तुर्की के दोहरेपन की चरम सीमा को स्पष्ट रूप से उजागर करता है। मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले बस यही सिखाते हैं और कभी अमल नहीं करते।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने हाल की रिपोर्टों में दावा किया है कि तुर्की कश्मीर में सीरिया में सक्रिय अपने भाड़े के सैनिकों के एक संगठन सादात को तैनात करने की कोशिश कर रहा है। सादात का नेतृत्व एर्दोगान के सैन्य सलाहकार अदनान तनारीवर्दी कर रहे हैं। जिसने कश्मीर में जन्मे आतंकवाद के हमदर्द और 24 घंटे भारत विरोधी प्रचारक गुलाम नबी फाई को नियुक्त किया है और कश्मीर में एक अड्डा स्थापित किया है। फाई को पाकिस्तान के इशारे पर भारत के खिलाफ भाड़े के सैनिकों की भर्ती और कर चोरी के लिए अमेरिकी जेल में दो साल की सजा सुनाई गई है। कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के एक सक्रिय सदस्य फाई ने संयुक्त राज्य में जम्मू और कश्मीर की प्रगति के खिलाफ साजिश रचने के लिए अमेरिकन काउंसिल ऑफ कश्मीर (केएसी) का गठन किया।
वास्तव में, तुर्की में एर्दोगान की वर्तमान सरकार एक ऐसे देश में एक इस्लामी सरकार है जो वास्तव में लोकतंत्र, मानवाधिकारों और धर्म की की आज़ादी का गहवारा था और धर्मनिरपेक्ष नैतिकता के मामले में अधिकांश मुस्लिम देशों के लिए एक रौशन उदाहरण था। लेकिन अब यह एक लोकलुभावन राज्य बन गया है, जो राजनीतिक दोहरेपन और नैतिक दिवालियेपन और पाखंड से भरा हुआ है। यह स्पष्ट है कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब एर्दोगान अब दुनिया को सही और गलत सिखाने के आदी हैं, और इस तरह 'अच्छाई का हुक्म देना और बुराई से मना करना' (धार्मिक सुधारवाद का एक इस्लामवादी विचारधारा जिसका हवाला अक्सर मध्य पूर्व के कट्टरपंथी और चरमपंथी संगठनों द्वारा दिया जाता है जो कि कुरआन की कुछ गलतफहमियों पर आधारित है।
स्पष्ट तौर पर राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान जिनेवा में मानवाधिकार परिषद की बैठक सहित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के हितों के खिलाफ आधारहीन प्रचार में पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए आंतरिक कश्मीर मुद्दे पर भ्रामक प्रचार फैला रहे हैं।
अभी तक भारत ने एर्दोगान की टिप्पणी का जवाब केवल द्विपक्षीय संबंधों को देखते हुए दिया है। लेकिन इस बार यह बहुत ज्यादा था और आसानी से पच नहीं सकता था। यद्यपि पाकिस्तान, चीन और तुर्की संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को सामूहिक रूप से लक्षित करने के लिए सहयोग और समन्वय में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, लेकिन भारत मानव जाति को देख रहा है, जिसमें सभी अलग-अलग कौम शामिल हैं, और पुरी दुनिया को "एक खानदान" मां कर "वसुदेव कुटुम्बकम" के भारतीय विचारधारा पर कायम है। लेकिन जैसा कि अरबी भाषा में एक कहावत है कि इतने भी मासूम और शरीफ न बनें कि आपके दुश्मन आपको पुरी तरह से तबाह कर दें।

यही कारण है कि भारत ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान और उनके सहयोगियों और विशेष रूप से इस्लामिक देशों के संगठन (OIC) के साथ इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने के लिए एक मजबूत स्टैंड ली है। भारत ने कहा है कि "ओआईसी को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में पेश करने के दौरान पाकिस्तान ने गुमराह किया।"
पाकिस्तान और ओआईसी के बयानों पर प्रतिक्रिया देने के अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए, भारतीय राजदूत पवन कुमार बाधे ने ओआईसी के बयान में जम्मू और कश्मीर के यूटी के संदर्भ को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि 57 सदस्यीय निकाय को जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि यह एक आंतरिक मामला है और भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने अफसोस जताया, "ओआईसी भारत विरोधी दुष्प्रचार में शामिल होने के लिए पाकिस्तान को खुद का शोषण करने की अनुमति देता रहता है।"
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का 46वां सत्र सोमवार से शुरू हो गया। हर देश के विदेश मंत्रियों ने अपनी अपनी बात रखी: भारतीय विदेश मंत्री एसजे शंकर ने आतंकवाद, महामारी और वैक्सीन पर बात की. अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लेंकशिप ने लोकतंत्र, सद्भाव और स्थिरता के बारे में बात की। लेकिन तुर्की के विदेश मंत्री ने इस्लामिक हलकों पर अपनी पकड़ मजबूत करने और दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया, विशेष रूप से पाकिस्तान और मलेशिया में अधिक मुस्लिम सहानुभूति हासिल करने के लिए कश्मीर के मुद्दे पर बात की।
क्या यह स्पष्ट दोहरापन और विडंबना नहीं है कि तुर्की के विदेश मंत्री मेवलूत चाव शोग्लो ने UNHCR में कश्मीर के बारे में बात करते हुए, भारत को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन POK में कश्मीरियों के अधिकारों पर एक शब्द भी नहीं कहा? स्पष्ट रूप से, तुर्की के विदेश मंत्री ने कश्मीर और पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का कोई उल्लेख नहीं किया।
English Article: Ideological Nexus of Turkey and Pakistan — Preachers
of Human Rights in Kashmir
URL:
New Age Islam, Islam Online, Islamic Website, African Muslim News, Arab World News, South Asia News, Indian Muslim News, World Muslim News, Women in Islam, Islamic Feminism, Arab Women, Women In Arab, Islamophobia in America, Muslim Women in West, Islam Women and Feminism